शाजापुर | 23-फरवरी-2017 कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक मनरेगा श्रीमती अलका श्रीवास्तव ने एक पंचायत भवन एवं दो आंगनबाड़ी केन्द्र भवन के निर्माण हेतु मनरेगा एवं अन्य योजनाओं से अभिसरण करते हुए कुल 30 लाख 45 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। उक्त जानकारी देते हुए जिला पंचायत कार्यपालन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि मो. बड़ोदिया जनपद पंचायत के ग्राम बोलाई में नवीन पंचायत भवन निर्माण हेतु शासन से प्राप्त 8.91 लाख रूपये एवं मनरेगा की राशि 5.94 लाख रूपये इस प्रकार कुल 14 लाख 85 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। शुजालपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत उगाह एवं पेवची में आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण हेतु आईपीपीई मद एवं मनरेगा का अभिसरण करते हुए 7 लाख 80 हजार रूपये प्रति आंगनबाड़ी केन्द्र के मान से प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
शाजापुर 3 भवनों के निर्माण हेतु 30.45 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति -