खरगौन | 23-फरवरी-2017 ग्राम रमाणा के निर्वाचित सरपंच संतोष पिता जग्गु द्वारा अपनी जाति संबंधी तथ्यों को छुपाकर अजजा वर्ग का झूंठा शपथ पत्र प्रस्तुत कर सरपंच पद पर जीत हासिल की। सरपंच द्वारा पिछड़ा वर्ग का होने से झूंठे प्रमाण प्रस्तुत कर निर्वाचन हेतु अजजा वर्ग प्रत्याशी के रूप में फार्म जमा किया गया। संतोष पिता जग्गु अपनी जाति नहाल विछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र के विरूद्ध अपनी जाति निहाल (अजजा) होने संबंधी तथ्यों को वैधानिक प्रमाणों से सिद्ध करने में विफल रहे। इस प्रकार संतोष का उक्त तथ्य दंडनीय अपराधिक श्रेणी में आता है, जिससे संतोष को मप्र पंचायतराज एवं ग्राम स्वरोज अधिनियम 1993 की धारा 36 (2) (क) के तहत ग्राम रमाणा के सरपंच पद से पृथक किया गया है।