सतना | 23-फरवरी-2017 बिहार प्रांत के राज्यपाल रामनाथ कोविंद 24 फरवरी को प्रातः 11 बजे दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट के सियाराम कुटीर आयेगें और राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख को श्रद्धांजलि अर्पित करेगें। राज्यपाल श्री कोविंद प्रातः 11.30 बजे से 12.30 बजे तक दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ग्रामोदय मेले के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के पश्चात् अपरान्ह 2.40 बजे कर्बी उ0प्र. के लिये प्रस्थान करेगें