राजगढ़ | 23-फरवरी-2017 जिला मुख्यालय में 26 फरवरी‘2017 को 3, 5 और 11 किलोमीटर की दौड स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यटन को बढावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं राजगढ टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल द्वारा आयोजित की जाएगी। राजगढ रन्स के सफल और व्यवस्थित आयोजन के लिए उन्होंने तैनात शासकीय सेवकों को दौड प्रारंभ स्थल स्थानीय मंगल भवन परिसर में 26 फरवरी को प्रातः 5 बजे उपस्थिति देने तथा पंजीकृत धावकों की प्रातः 6.30 बजे के पूर्व अनिवार्य रूप से उपस्थिति दर्ज सुनिश्चित करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं पर्यावरण प्रिय हो। उन्होंने प्रतिभागियों से संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार करने तथा पारदर्शी रहने के निर्देश भी सर्वसंबंधितों को दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीमति हिमानी खन्ना सहित राजगढ रन्स की व्यवस्थाओं से संबंधित समस्त शासकीय सेवक मौजूद