राजगढ़ | 23-फरवरी-2017 जिला पंचायत सभागार में आज 23 फरवरी‘2017 को “लाड़ली लक्ष्मी पर्व“ मनाया गया। कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधि नगर पालिका अध्यक्ष राजगढ़ श्रीमती मंगला शैलेष गुप्ता एवं जनपद अध्यक्षा राजगढ़ श्रीमती गिरजा परमानंद वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरूआत स्वागतम लक्ष्मी गीत के साथ शुरू की गई। कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजनांतर्गत 6वीं कक्षा में प्रवेशित 100 बालिकाओं को छात्रवृत्ति की राशि का प्रमाण पत्र जनप्रतिनिधियों के द्वारा वितरित कराए गए। कार्यक्रम का संचालन श्री सुरेन्द्र शर्मा संरक्षण अधिकारी द्वारा किया गया एवं संचालनालय महिला सशक्तिकरण अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा श्री प्रफुल्ल खत्री, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री श्यामबाबू, विकासखंड महिला सशक्तिकरण अधिकारी विकासखंड ब्यावरा कु. पूर्णिमा सेन, संरक्षण अधिकारी श्री सुरेन्द्र शर्मा, संरक्षण अधिकारी श्री शांतिलाल चंद्रवंशी आदि उपस्थि