खरगौन | 22-फरवरी-2017 खरगोन पहाड़सिंगपुरा निवासी दीपक पिता कैलाश सोनी 24 फरवरी को साईकिल से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होंगे। दीपक ने बताया कि बाबा अमरनाथ की यात्रा वे देश की समृद्वि की मनोकामना लेकर करने वाले है। 24 फरवरी महाशिवरात्रि पर्व के दिन वे कुंदा नदी स्थित बड़घाटेश्वर महादेव मंदिर से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होंगे। इसके लिए उन्होंने विधिवत रूप से स्थानीय पुलिस थाने और कलेक्टर कार्यालय में साईकिल से यात्रा करने की अनुमति भी प्राप्त की है।
<pखरगौन दीपक साईकिल से जाएंगे अमरनाथ