ग्वालियर | 22-फरवरी-2017 मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा संवाद योजना के तहत जिला स्तरीय सम्मेलन जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनसंवाद परिषद भोपाल के उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र गौतम थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीईओ जिला पंचायत श्री नीरज कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर संभागीय समन्वयक श्री सुशील बरूआ, जिला जन अभियान समिति के उपाध्यक्ष श्री मोहन विटवेकर एवं सदस्य श्री आर के गुप्ता, श्री हरिमोहन गौतम तथा मुख्य वक्ता श्री शशिमणि कांत त्रिपाठी थे। मुख्य वक्ता श्री त्रिपाठी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संबंध में किए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण हैं। इस दिशा में युवाओं को आगे बढ़कर कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह ने जिले में स्वच्छता अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान में जन अभियान के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय है। संभागीय समन्वयक श्री सुशील बरूआ द्वारा प्रजेण्टेशन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में लगभग 400 युवाओं ने अपनी भागीदारी की।
ग्वालियर जन अभियान परिषद का जिला स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न