भोपाल | 22-फरवरी-2017 रबी उपार्जन वर्ष 2017.18 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु नवीन किसान पंजीयन हेतु अवधि 25 फरवरी तक बढा़ दी गई है। गेहूं उपार्जन हेतु जिले के 55 गेहूं खरीदी केन्द्रों पर किसानों के नवीन पंजीयन का कार्य सतत रूप से जारी है। नियत तिथि के बाद पंजीयन हेतु आवेदन मान्य नही होगा। जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि किसानों के नये पंजीयन की कार्यवाही के लिए किसानों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरना होगा, आवेदन के साथ किसान को अपना मोबाईल नम्बर, बैक का खाता नम्बर, आईएफएससी कोड सहित ऋण पुस्तिका, वनाधिकार पट्टा, बटाई दस्तावेज तथा आधार नम्बर प्रस्तुत कराना अनिवार्य है। बिना पंजीयन के गेहूं की खरीदी नही की जायेगी।