राजगढ़ | 22-फरवरी-2017 जिले के सभी समान रैंक-समान पेंशन हेतु पेंशनधारी पूर्व सैनिकों/वीरनानीर/धर्मपत्नि जिनकी पेंशन परिपत्र के अनुसार पुनरीक्षत नही हुई है। ग्रुप कैप्टन मनोज गर्ग (से.नि.) जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा भूतपूर्व सैनिकों से कहा गया है कि वे ‘‘एनेक्सर ए‘‘ पूर्ण करवाकर पेंशन अदायगी बैंक से तीन प्रतियों में हस्ताक्षर एवं सील लगवाकर संबंधित अभिलेख कार्यालय को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित करें। पेंशन पुनरीक्षत दर से मिलने तक अनुशरण करें। साथ ही एक प्रति कार्यालय सैनिक कल्याण अधिकारी कोठी पैलेस, नई कोर्ट भवन के पास विक्रम नगर रोड जिला उज्जैन को अनिवार्य रूप से प्रेषित करें।
राजगढ़ भूतपूर्व सैनिक समान रैंक-समान पेंशन के पुनरीक्षित कराने एनेक्सर की करें पूर्ती