धार कलेक्टर श्री श्रीमन् शुक्ला ने राज्य शासन के निर्देशानुसार धार जिले में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समागमों के अवसर पर मेले के प्रबंध एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु प्रत्येक आयोजन के लिए मेला अधिकारी/सहायक मेला अधिकारी नियुक्त किए जाने का आदेश जारी किया है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि दिनांक 24 फरवरी 2017 को श्री महाशिरात्रि पर्व श्री धारेश्वर महादेव मंदिर धार के लिए अनुविभागीय अधिकारी श्री जितेन्द्रसिंह चौहान को मेला अधिकारी व तहसीलदार धार श्री शिवराम कनासे व मुख्य नगरपालिका धार श्री भूपेन्द्र दीक्षित को सहायक मेला अधिकारी नियुक्त किया है। ग्राम डेहरी सराय के लिए नायब तहसीलदार धार श्री मेहमूद अली को मेला अधिकारी, जनपद सीईओ धार श्री डी.एस. माधवाचार्य व उप निरीक्षण डेहरी सराय श्री योगेन्द्रसिंह जादोन सहायक मेला अधिकारी, बोकनेश्वर महादेव मंदिर तारपुरा पीथमपुर के लिए नायब तहसीलदार धार श्री राकेश सस्त्या मेला अधिकारी, जनपद सीईओ नालछा श्री डी.एस. मुवेल व उप निरीक्षण श्री मुकेश इजारदार सहायक मेला अधिकारी, बैजनाथ महादेव मंदिर बदनावर के लिए तहसीलदार बदनावर श्री प्रकाश परिहार मेला अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी बदनावर श्री सुरेश त्रिवेदी व निरीक्षण बदनावर श्री सुनिल गुप्ता सहायक मेला अधिकारी नियुक्त किए गए है। कोटेश्वर महादेव मेला ग्राम पंचायत जलोदखेता के लिए अनुविभागीय अधिकारी बदनावर श्रीमती एकता जायसवाल मेला अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बदनावर श्री कैलाश मालवीय व जनपद सीईओ बदनावर श्री दीपक राय सहायक मेला अधिकारी, गंगा महादेव पर्व के लिए अनुविभागीय अधिकारी सरदारपुर श्री अभयसिंह ओहरिया मेला अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गौरीशंकर चढ़ार व जनपद सीईओ श्री के.के. उईके सहायक मेला अधिकारी, श्री महाविशरात्रि पर्व अमझेरा के लिए तहसीलदार सरदारपुर श्री सुनिज जायसवाल मेला अधिकारी, निरीक्षक श्री यू.एस. बोराना सहायक मेला अधिकारी नियुक्त किए है। श्री महाशिवरात्रि पर्व बडकेश्वर मेला ग्राम खण्डलई के लिए नायब तहसीलदार श्री गोविन्द सिंह ठाकुर मेला अधिकारी, एसडीओपी कुक्षी श्रीमती प्रियंका डोडवे व जनपद सीईओ बाग श्री ओ.पी. शर्मा सहायक मेला अधिकारी, कोटेश्वर मेला ग्राम कोठडा के लिए तहसीलदार कुक्षी श्री राजेश पाटीदार मेला अधिकारी, जनपद सीईओ निसरपुर श्री एम.एल. काग व उप निरीक्षण श्री गिरधारीलाल चौहान सहायक मेला अधिकारी, बिल्वामृतेश्वर महादेव बेंट संस्थान धरमपुरी के लिए अनुविभागीय अधिकारी मनावर श्री शंकरलाल सिंगाडे मेला अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री बी.के. छारी व मुख्य नगरपालिका अधिकारी धरमपुरी श्री कैलाश कर्मा सहायक मेला अधिकारी तथा ग्राम गंधवानी के पानवा दगडिया झिरा केली कला के लिए प्रभारी तहसीलदार श्री हितेन्द्र भावसार को मेला अधिकारी एवं जनपद सीईओ गंधवानी श्री योगेन्द्रसिंह व निरीक्षण थाना गंधवानी श्री ब्रजेश मिश्रा को सहायक मेला अधिकारी नियुक्त किए गए है।
धार मेले के प्रबंध एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु मेला अधिकारी/सहायक मेला अधिकारी नियुक्त