नीमच | 20-फरवरी-2017 प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना कराडिया महाराज की रीनाबाई के लिए मददगार साबित हुई है। संकट की घडी में रीनाबाई को 4 लाख रूपये का बीमा क्लेम प्राप्त हो गया है। जो उसके परिवार के लिए बहुत बडा सहारा साबित हुआ है। अनुसूचित जाति की महिला रीनाबाई के पति विक्रम ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 330 रूपये वार्षिक प्रीमियम तथा प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना तहत 12 वार्षिक प्रीमियम जमा कर अपना बीमा इण्डियन ओव्हरसीज बैंक की बैंक मित्र (बी.सी.) शाखा कराडिया महाराज से बीमा करवाया था। विक्रम की इस समझदारी ने उसकी मृत्यु के बाद उसकी बे-सहारा पत्नि व तीन छोटी छोटी बेटियों को आर्थिक सम्बल दिलाया है। जून 2016 मे विक्रम की एक सडक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। बैंक मेनेजर सुश्री ज्योति शर्मा, सहायक प्रबंधक श्री सुदीप गगल बैंक मित्र प्रभुदास बैरागी एवं पंचायत सचिव श्री रमेशचन्द्र शर्मा ने रीनाबाई के पति विक्रम की मृत्यु पर बीमा क्लेम तैयार करवाया व दोनों योजनाओं में दो-दो लाख रूपये का बीमा क्लेम स्वीकृत हो गया। इस तरह 4 लाख रूपये का बीमा क्लेम रीनाबाई को स्वीकृत हुआ। कलेक्टर श्री रजनीश श्रीवास्तव ने रीनाबाई को चार लाख रूपये के बीमा क्लेम राशि की एफडी बैंक की ओर से रीनाबाई को प्रदान की। कलेक्टर ने रीनाबाई का बीपीएल कार्ड बनाने, मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा कार्ड बनाने तथा उसे निराश्रित। विधवा पेंशन स्वीकृत करने के करने के निर्देश भी तहसीलदार जीरन व संबंधित अधिकारियों को दिए। संकट की इस घडी में चार लाख की एफडी पाकर, रीनाबाई काफी खुश नजर आ रही थी। अब वह एफ.डी. से मिलने वाले ब्याज की 2 हजार 300 रूपये प्रतिमाह की राशि से अपने परिवार का भरण पोषण कर सकेगी। वह अपने बेटियों को आराम से पढा-लिखा सकेगी। साथ ही परिवार का भरण-पोषण भी कर सकेगी।
रीनाबाई की मददगार बनी-प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना तहत मिला बीमा क्लेम्