उमरिया। प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, श्रम मत्री श्री ओम प्रकाश धुर्वे दो दिवसीय भ्रमण पर उमरिया में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री 20 फरवरी 2017 को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 2.30 बजे 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यो की समीक्षा करेंगे, शाम 4 बजे उमरिया में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात रात्रि में विश्राम करेंगे। खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री ओम प्रकाश धुर्वे 21 फरवरी को प्रात: 11 बजे जिले में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण करेंगे, तत्पश्चात शाम 4 बजे उमरिया से कार द्वारा सतना के लिए प्रस्थान करेंगे।