बड़वानी | 18-फरवरी-2017 ‘मिल बांचे‘‘ अभियान के तहत कलेक्टर श्री तेजस्वी एस नायक ने गोद ली गई सेगांव की मिडिल स्कूल क्रमांक 10 में बच्चो को रोचक एवं मनोरंजक तरीके से अनेकता में एकता का पाठ पढ़ाया। शनिवार को कलेक्टर श्री तेजस्वी एस नायक ने गोद ली गई इस संस्था के विद्यार्थियो को बोर्ड पर भारत का नक्शा बनाकर उसमें नदियो के माध्यम से पुष्ट होने वाली अनेकता में एकता की बतो रोचक तरीके से समझाई। इस दौरान उन्होने विद्यार्थियो को जिले में सम्पन्न हुई नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा के माध्यम से जिले में नदी एवं पर्यावरण सहजने हेतुु आई जनजागृति की बाते भी सांझा की।
मिल बांचे‘‘ के तहत कलेक्टर ने भी पढ़ाया बच्चो को