राजगढ़ तलेन रेत माफियाओं द्वारा काली रेत का अवैध खनन का गौरखधंधा काफी समय से क्षैत्र में चल रहा है। नगर की उगल नदी व समीपस्थ ग्राम मिर्जापुर बेजड़, पाल्डयादान, बड़बेली, सरसखेड़ी, अमलार, बमोराजागीर सहित ग्राम के नालों से रेत का अवैध खनन का धंधा जोरो पर चल रहा है। खनन माफियाओं द्वारा नदी एवं नालों को छलनी कर दिया है व दर्जनों काली रेत की ट्राली प्रतिदिन इन क्षैत्रों से भरा रही है। तथा नगर से एक किलोमीटर दूर नेवज नदी में डीजल पंप के माध्यम से रेत धोयी जा रही है। जिससे नदी का पानी मटमैला व प्रदुषित हो रहा है। रेत के धंधा करने वाले रेत माफियाओं के ट्रेक्टर एवं ट्रालियों पर नम्बर तक नही है। प्रषासन का ध्यान इस ओर जाते ही दिनांक 17 फरवरी षुक्रवार को अवैध खनन माफियाओं की धर पकड़ करते हुए तहसीलदार विनीत गोयल पचोर, व नायब तहसीलदार आर.जी. षर्मा, व थाना प्रभारी उमाषंकर मुकाती ने कार्यवाही करते हुए रेत से भरे 4 ट्रैक्टर व 3 डीजल इंजन जब्त कर कार्यवाही की। प्रषासन द्वारा कार्यवाही करने से अवैध रेत माफियाओं में हड़कम्प मच गया। व अन्य जगहों से ट्रेक्टर ट्राली रफुचक्कर हो गए।
अवैध खनन माफियाओं पर प्रषासन ने की कार्यवाही 4 ट्रैक्टर व 3 डीजल इंजन किए जब्त।