उमरिया ।  जिले में वर्ष 2016- 17 के आबकारी ठेको के लिए 6 व्यक्तियों का नाम काली सूची में डाला गया है, जो टेण्डर द्वारा निष्पादन के लिए आयोग्य घोषित किए गए है। जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार उरांव ने जानकारी दी है कि नरेष कुमार पिता राम किषोर सतना के उपर एल लाख 22 हजार 9 रू0, कुलदीप सिंह पिता बुद्धा सिंह कवरधा (छग) के उपर 2 लाख 53 हजार 966 रू0, मुन्नालाल पिता सुग्रीव प्रसाद घरौला शहडोल के उपर 2 लाख 88 हजार 726, हरिवंष राय पिता राजा राम डिंगरहा भिलाई जिला दुर्ग के उपर 34 लाख 69 हजार 82, कुषल सिंह पिता राम सिरोवन सिंह बहराधाम उमरिया के उपर 44 हजारा 441 रू0 तथा फूलचंद्र पिता छेदीलाल यादव कटठटोला जिला दुर्ग के उपर 2 लाख 73 हजार 478 रूपये बकाया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया है कि उक्त बकायादार आबकारी ठेको के लिए अपात्र घोषित किए गए है, ये टेण्डर एवं निष्पादन की प्रक्रिया में भाग नही ले सकते। उन्होंने उनसे अपेक्षा की हैकि बकाया राषि शीघ्र जमा कर पावती रसीद प्राप्त करे।