धार | 16-फरवरी-2017 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार श्री रवीन्द्र चौधरी ने जनपद पंचायत निसरपुर की ग्राम पंचायत खण्डवा के सचिव श्री शिवदास वास्केल को शासकीय योजनाओं की प्रगति में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश अनुसार सचिव द्वारा वर्ष 2016-17 में मनरेगा योजनान्तर्गत अत्यन्त कम मानव दिवस का रोजगार प्रदान किया गया। स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत मात्र 32 शौचालयों का ही निर्माण किया गया। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत डही नियत किया गया है