राजगढ़ | 16-फरवरी-2017 कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोडे ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व से कहा है कि जिला प्रशासन एवं राजगढ़ टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल के तत्वाधान में 26 फरवरी‘2017 (रविवार) को दौड (राजगढ़ रन) का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य राजगढ जिले मे स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति आमजन में जागरूकता लाना तथा पर्यटन को बढावा देना है। उन्होंने दौड के संबंध में आवश्यक जानकारी तथा पंजीयन प्रेषित करते निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विकासखण्ड में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। दौड में सहभागिता के लिए ऑनलाईन पंजीयन कराने हेतु प्रेरित करें। शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों, आई.टी.आई. तथा हायर सेकेण्डरी स्कूलों के शिक्षकों तथा विद्यार्थियों और अधिकारियों/कर्मचारियों सहित आमजन को दौड में सहभागिता के लिये प्रेरित करें। क्षेत्र की स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों तथा कर्मचारी संघों आदि का भी सहयोग प्राप्त करें। उन्होंने निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यालय के एक कर्मचारी को दौड में प्रतिभागिता के ईच्छुक व्यक्तियों का शुल्क एवं पंजीयन फार्म जमा करने के लिये नियुक्ति करें। इस हेतु उन्होंने शुल्क के लिये रसीद/टिकिट बुक पृथक से भेजी है तथा निर्देशित किया है कि पंजीयत व्यक्तियों की सूची तथा शुल्क की राशि रसीद/टिकिट बुक के अधपन्नों सहित 25 फरवरी‘2017 तक - समन्वयक आरटीपीसी (श्री वी.एस. राठौर प्राचार्य डाईट राजगढ मो.नं. 7697517676) के पास अनिवार्य रूप से जमा कराएं