ग्वालियर | 16-फरवरी-2017 बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये प्रदेश सरकार द्वारा पाँचवी पास विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध कराने की योजना के तहत ग्वालियर संभाग में 15 हजार 56 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की गई हैं। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग ग्वालियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना के तहत ग्वालियर में 1122, शिवपुरी में 5870, गुना में 3461, दतिया में 1538 तथा अशोकनगर जिले में 3065 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की गई है
15 हजार 56 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित