पन्ना | 14-फरवरी-2017 अपराध की जड़ शराब है। अधिकांश दुर्घटनाएं शराब के नशे में वाहन चलाने से हो रही है। शराब की अवैध तस्करी व अवैध बिक्री पर प्रतिबंध एवं उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये उत्तरप्रदेश की सीमा से लगे हुये क्षेत्रों में अवैध शराब बनाने वाले एवं विक्रेताओं के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी अजयगढ़ आलोक शर्मा के मार्गदर्शन में 13 फरवरी को थाना बृजपुर क्षेत्र में विशेष पुलिस दल द्वारा 15 ग्रामों में छापामार कार्यवाही कर ग्राम भमका में पहलवान उर्फ पहलवान कोरी, नंद किशोर कोरी, दशरथ कोरी के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ की शराब एवं शराब की भट्टी तथा शराब बनाने के बर्तन जप्त किये गये। इसी प्रकार पुलिस दल द्वारा ग्राम दमचुआ में तापस व्यापारी से 25 लीटर कच्ची शराब, ग्राम हीरापुर निवासी भूरा अहिरवार, ग्राम भसूडा में लक्ष्मी प्रसाद गौड, मझगवां रोड पहाडीखेडा से रोहित सिंह, ग्राम बरहौ कुंदकपुर से हरी गौड के कब्जे से पहाडीखेडा देशी दुकान के 100 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गई। सभी आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही में थाना प्रभारी बृजपुर जसवंत सिंह, थाना प्रभारी धरमपुर दीपक सिंह चौहान, थाना प्रभारी मडला जे.एम. सिंह, चौकी प्रभारी हनुमतपुर नीरजा पाण्डेय, चौकी प्रभारी मझगवां आर.एस. तिवारी, चौकी प्रभारी पहाडीखेडा विनोद यादव एवं थाना बृजपुर, धरमपुर, मड़ला, अजयगढ़ क्षेत्र का बल का सराहनीय सहयोग रहा।