अशोकनगर | 14-फरवरी-2017 कलेक्टर श्री बी.एस.जामोद ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में दूरदराज से आने वाले ग्रामीणों तथा स्थानीय लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को समक्ष में सुना तथा उनके निराकरण के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए। कलेक्टर के समक्ष जनसुनवाई में 178 आवेदन प्राप्त हुए जिनके निराकरण की कार्यवाही की गई। जनसुनवाई में ग्राम तिन्सीचक निवासी करनजुआ आदिवासी द्वारा भूमि का कब्जा दिलाये जाने, भर्रोली निवासी बाबूलाल जाटव द्वारा गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाने, ढेकन निवासी घनश्यामदास द्वारा वृद्धावस्था पेंशन में नाम जुड़वाने, वार्ड क्र.7 शंकर कॉलोनी अशोकनगर निवासी कमलाबाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास कुटीर स्वीकृत कराये जाने, गोराघाट निवासी सब्बीबाई आदिवासी द्वारा विधवा पेंशन दिलाये जाने, मुंगावली निवासी प्यारेलाल आदिवासी द्वारा विद्युत चालू कराने, ग्राम कछियाना की सीताबाई यादव द्वारा विवाह के लिए आर्थिक सहायता मजूर कराने, रोहाना निवासी रीनाबाई कुशवाह द्वारा राशनकार्ड सूची में नाम जुडवाने एवं उज्ज्वला योजना अंतर्गत गैस चूल्हा दिलाने, बहेरिया निवासी सुंनीबाई अहिरवार द्वारा शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने पर राशि न मिलने, अशोकनगर निवासी गुलाब खगार द्वारा शौचालय बनाने के लिए राशि दिलाने, अम्बेडकर मोहल्ला अशोकनगर निवासी सियाबाई द्वारा पीने के पानी की व्यवस्था कराने, सोबत निवासी बिहारी अहिरबार द्वारा कुटीर दिलाने, अमरोद बद्दू निवासी लखन व रमेश अहिरवार ने किसान क्रेडिट कार्ड स्वीकृत कराने, ग्राम देरखा निवासी अमर अहिरवार द्वारा कुटीर स्वीकृ्रत कराने, सीगोन निवासी आनंदी रावत द्वारा भूमि का सीमांकन कराने, अशोकनगर निवासी रेखा रजक द्वारा उज्जवला योजनांतर्गत गैस प्रदान कराने, बमूरिया निवासी पूरन कोरी द्वारा सीमांकन कराने, ग्राम अरोली निवासी पछीआ अहिरवार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन दिलाने, तारई निवासी जगभानसिंह द्वारा शौचालय निर्माण की राशि स्वीक्रत कराने, गुपलिया निवासी रामबाबू अहिरवार द्वारा शौचालय निर्माण राशि न मिलने, ग्राम महितपुर निवासी शैतानसिंह साहू द्वारा राशन पर्ची बनवाने, ग्राम गोराघाट निवासी हरकिशन सैहरिया द्वारा कुटीर निर्माण स्वीक्रृत कराने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों को निराकरण हेतु संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों को कार्यवाही हेतु दिए गए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री ए.के.चांदिल, तहसीलदार श्री सूर्यकांत त्रिपाठी एवं संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।