राजगढ़ | 13-फरवरी-2017 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना/निकाह योजना के क्रियान्वयन के संबंध में विवाह योग्य दिव्यांग युवक/युवतियों का 17 फरवरी‘2017 को जिला स्तरीय परिचय सम्मेलन स्टेडियम प्रांगण राजगढ में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में विवाह योग्य दिव्यांग अधिक से अधिक शामिल हो इस उद्देश्य से कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोडे ने जिले के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारियों जनपद पंचायतों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों नगरीय निकायों को निर्देशित किया है कि वे परिचय सम्मेलन का अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं एवं यह सुनिश्चित करें कि परिचय सम्मेलन में अधिक से अधिक विवाह योग्य दिव्यांग उपस्थित होकर अपना परिचय दें। इस अवसर पर विवाह सम्मेलन हेतु प्रकरण तैयार किये जाकर पंजीयन करने के निर्देश भी उन्होंने दिए हैं।
राजगढ़ मुख्यमंत्री कन्यादान निकाय योजना दिव्यांगों के विवाह हेतु जिला स्तरीय परिचय सम्मेलन 17 को