भोपाल | 14-फरवरी-2017 कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई में 67 आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े को दिए। कलेक्टर श्री वरवडे़ ने संबंधित अधिकारियों को उक्त आवेदनों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए। आवेदिका गीता यादव निवासी भोपाल ने विद्युत बिल मीटर लगवाने के लिये आवेदन दिया है। इनके पिता की मृत्यु उपरांत बिजली कर्मचारी मीटर निकालकर ले गये थे जबकि बकाया राशि का भुगतान ये किश्तों में कर चुकी है। कर्मचारियों एवं अधिकारी द्वारा अभद्र व्यवहार की शिकायत भी उन्होंने की। आवेदिका ने ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर मीटर लगवाने का अनुरोध किया है। कलेक्टर श्री वरवड़े ने डी.ई. विद्युत विभाग को निराकरण कर एक सप्ताह में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती दिशा प्रणय नागवंशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।