राजगढ़ मुख्य मंत्री शिवराज सिंह सरकार पर भारी विवाद ग्रस्त राजगढ़ प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी अगिहोत्री को हटवाने के लिए राजगढ़ के एक मात्र विधायक गिरीश भंडारी 02 पूर्व विधायको और अन्य काग्रेसियो के संग धरने पर डट गए। विधायक भंडारी 04 हजार 02 विह्लरो,02 हजार टेक्टरो,02 हजार फॉर व्हिलरो के पंजीयन, यात्री वाहनों के अलावा अन्य वाहनों के 04 महीनो से लंबित टैक्सो के समाधान न होने और हजारो विद्यार्थियों के ड्राइविंग लायसेंस के समाधान की व्यवस्था न होने तक धरने से न हटने का इरादा जता चुके है ।इस धरने को वाहन ,आपरेटरों डीलरो का व्यापक समर्थन मिल रहा हे। विधायक भंडारी ने सांठगांठ,मिलीभगत संगीन आरोप लगाते हुए कहाकि 13 दिसम्बर को सड़क हादसे में मारे गए 15 निर्दोषो की मोत के बाद आर टीओ अग्निहोत्री पर कोर्ट ने अपराधिक प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए थे। दोषी मानते हुए परिवहन विभाग ने चलता भी कर दिया था। लेकिन अग्निहोत्री अपनी पहचान का लाभ उठाते हुए स्टे ले आए।इस स्ट्रे के ताप ने परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह के भी हाथ बाँध डाले। राजगढ़ के सत्तारूढ़ दल के 04 विधायको और सांसद की दबाब के बाबजूद परिवहन मंत्री अग्निहोत्री का बाल बांका नहीं कर सके। जन प्रतिनिधियों की आक्रमकता ने अग्निहोत्री को और दबंग बना दिया। वे जरुरी फ़ाइल भोजपुर बेरियर पर बुलवा कर ओके कर देते।मगर सयोंग से। असल में अग्निहोत्री की मूल् स्थापना बेरियर पर ही हे। आरटीओ का अतिरिक्त प्रभार हे। सवाल ये हे कि कनिष्ट व्यक्ति को आरटीओ जेसे महत्वपूर्ण पद का अतिरिक्त प्रभार शासन को किन परिस्थितियों में देने के लिए मजबूर होना पड़ा। सत्तारूढ़ दल के सांसद, विधायको के अलावा प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, rto कमिश्नर शेलेन्द्र श्रीवास्तव तक ने अग्निहोत्री को हटाने के लिये जोर और दम लगा ली। लेकिन अग्निहोत्री अंगद साबित हो जहा तमाम जन पर्तिनिधियो, प्रशासन,वाहन मालिको, वाहन आपरेटरों पर भारी साबित हो आम जन की मुसीबते बड़ा रहे हे। धरनारत भंडारी के मुताबिक चेकिंग के दौरान वाहन मालिको को फजियतो का सामना करना पड़ता। वेध कागजातों के आभाव में चालान बन जाते।पिछले 04 महीनो के दौरान ख़रीदे गए वाहनों का पंजीयन न होने से अनेक पेंच उलझे हुए हे। अनहोनी घटने पर क्लेम पर प्रभाव पड़ेगा। श्री भंडारी ने प्रमाण सहित अनेक गंभीर अनियमितताएँ भी उजागर करते हुए कहाकि सेकड़ो वाहनों की डिजिटल इंट्री तक न होने से जाँच के दौरान रिकार्ड नहीं मिलता। श्री भंडारी,02 पूर्व विधायक,अनेक जिम्मेदार कांग्रेस जन धरना स्थल rto आफिस के सामने ही रात गुजार रहे हे। श्री भंडारी ने किसी सुरक्षित, सुविधाजनक स्थान पर विश्राम का प्रशासनिक आग्रह ठुकरा दिया। हो सकता हे जो काम सत्तारूढ़ दल के नेता न कर पाए हो वो श्री भंडारी के साहसिक कर्मयोग से कामयाब हो जाए।