विदिशा | 11-फरवरी-2017 ओलावृष्टि से आज क्षतिग्रस्त हुई फसलों का कलेक्टर श्री अनिल सुचारी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उनके साथ अपर कलेक्टर श्री एचपी वर्मा, एसडीएम श्री आरपी अहिरवार भी साथ मौजूद थे। कलेक्टर श्री सुचारी ग्राम लश्करपुर, हरूखेडी, जमाल्दी, खामखेडा और गजार ग्राम का भ्रमण कर क्षतिग्रस्त हुई फसलों को देखा और किसानों एवं ग्रामीणों से चर्चा की। कलेक्टर को ग्रामीणों ने बताया कि आज प्रातः ओले गिरे थे बारिश नही हुई है। क्षतिग्रस्त फसलों के नुकसान की स्थिति एक दो दिन बाद पता चलेगी। कलेक्टर श्री सुचारी ने ग्रामीणों से कहा कि जिले के जिन ग्रामों में ओला गिरने की सूचनाएं प्राप्त हुई है उन ग्रामों में एसडीएम, तहसीलदार और पटवारी पहुंच चुके है वे क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा ले रहे है। आवश्यकतानुसार क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कार्य शीघ्र कराया जाएगा। कलेक्टर श्री सुचारी ने किसानों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा पर किसी का नियंत्रण नही है। उन्होंने फसल बीमा के संबंध में चर्चा कर जानकारियां प्राप्त की।
क्षतिग्रस्त फसलों का कलेक्टर ने लिया जायजा -