अनुपपुर | 11-फरवरी-2017 विधायक कप खेलकूद प्रतियोगिता पुरूष वर्ग फुटबाल का समापन गत 9 फरवरी को बैरागी बाबा खेल मैदान मेड़ियारास में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री रामलाल रौतेल विधायक विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर रहे एवं श्रीमती राधा कोल सरपंच ग्राम पंचायत मेड़ियारास ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि कलेक्टर श्री अजय शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार जैन रहे। अतिथि के रूप में श्री जितेन्द्र सिंह चंदेल समाजसेवी, आदर्श दुबे पत्रकार, शिवरतन वर्मा इत्यादि रहे। इसमें प्रथम द्वितीय तृतीय फुटबाल पुरूष एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता में आए खिलाड़ियों को विभाग द्वारा कप एवं व्यक्तिगत पुरूस्कार दिया गया एवं माननीय विधायक रामलाल रौतेल द्वारा प्रथम को दस हजार, द्वितीय को सात हजार तथा तृतीय को पांच हजार का चेक देने की घोषणा की गई, जो बाद में दिया जावेगा। आयोजक श्री दिनेश सिंह चंदेल विकासखण्ड समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग ग्रामीण युवा केन्द्र जैतहरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सहयोगकर्ता में अरविन्द मिश्रा उपसरपंच मेड़ियारास, राजेश द्विवेदी उपसरपंच जौहर अली अंसारी, राजकुमार मिश्रा, सियालाल कोल, रतनलाल कोल, देवमणि कोल, कुदरत अली अंसारी इत्यादि रहें। निर्णायक की भूमिका श्री रमेश प्रताप सिंह, श्री खलील कुरैशी एवं रामखेलावन गाड़ा, महेन्द्र सिंह बघेल, सलीम सिद्दीकी, राजेश शिवहरे कल्याणपुर ने निभाई। इसमें 16 टीमों ने फुटबाल पुरूष में भाग लिया एवं महिला कबड्डी में 5 टीमों ने भाग लिया। फुटबाल पुरूष वर्ग में भालूमाड़ा प्रथम, मेड़ियारास द्वितीय, अमगवां तृतीय एवं महिला वर्ग कबड्डी में मेड़ियारास प्रथम, कल्याणपुर द्वितीय एवं अमगवां तृतीय स्थान पर रहीं। कमनटेटर की भूमिका गिरधारी साहू एवं एहसान अली अंसारी ने निभाई। मंच संचालन दिनेश सिंह चंदेल विकासखण्ड समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग ग्रामीण युवा केन्द्र जैतहरी द्वारा किया गया।
विधायक कप खेलकूद प्रतियोगिता का समापन