होशंगाबाद मे लोकायुक्त पुलिस भोपाल द्वारा कार्रवाई कर आन्ध्रा बैंक के मैनेजर श्री धीरेंद्र कुमार यादव शाखा प्रबंधक को फरियादी सुनील निवासी होशंगाबाद से मुख्य मंत्री रोजगार योजना के 7 लाख ₹के लोन की सब्सिडी राशि 2लाख स्वीकृति एवं भुगतान करने के ऐवज मे 10000₹ रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।फरियादी द्वारा दिनांक 2/2/17 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त पुलिस भोपाल को शिकायत की थी जिसके सत्यापन उपरांत आज पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त पुलिस भोपाल के निर्देश पर लोकायुक्त पुलिस टीम भोपाल द्वारा आन्ध्रा बैंक आई टी आई के पास होशंगाबाद पर कार्रवाई की जा रही है।
होशंगाबाद मे लोकायुक्त कार्रवाई आन्ध्रा बैंक के मैनेजर श्री धीरेंद्र कुमार यादव 10000₹ रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार