उमरिया। कलेक्टरअभिषेकसिंहनेटीएलबैठकमेंसीएमहेल्पलाइन, पीजीसेल, वरिष्ठकार्यालयोंसेप्राप्तप्रकरणों, जनसुनवाईके लंबित प्रकरणों की विभाग वारसमीक्षा करते हुए एक सप्ताह में शतप्रतिषत प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देष सर्वसंबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर मंगल सिंह मरावी, एसडीएम बांधवगढ, मानपुर, पाली, डिप्टी कलेक्टर साधना सिंह सिंगराम, सीएमओ नगरपालिका अनिलदुबे , सीएमएचओ डा आर0 के0ं सिंह सहित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा प्रष्न , समयसीमा पत्र एवं उच्च अधिकारी द्वारा प्राप्तपत्रों का निराकरण कराना सुनिष्चित करे। बैठक में महिला बाल विकास द्वारा आधार पंजीयन , लाडली लक्ष्मी योजना का प्रमाण पत्र वितरण ईगर्वनेंस द्वारा आधार पंजीयन की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने, बंद नल जल योजनाएं चालू करने, विकलांग पेंषन का भुगतान समय पर कराने , प्रधानमंत्री आवास योजना,मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत अधिकाधिक हितग्राहियों को लाभान्वित कर शतप्रतिषत लक्ष्य हासिल करने के निर्देष सर्वसंबंधित अधिकारियों को दिया है।