तलेन नगर के सकल जैन समाज द्वारा दसलक्षण धर्म पर्वाधिराज पर्युषण पर्व अत्यंत हर्ष, उल्लास एवं भक्ति के साथ मनाया गया।इस कड़ी मे इस वर्ष भी पर्यूषण पर्वाधिराज के समापन के अवसर पर शुक्रवार को श्री जी की भव्य शोभायात्रा धूम धाम से निकाली गयी यह शोभायात्रा को दोपहर 2:30 बजे बैंड बाजे के साथ जैन मंदिर से शुरू हुई जो की नगर के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः मंदिर पहुंची जहाँ महाआरती कर प्रसाद वितरण हुआ. वही इस शोभायात्रा का नगर कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया वही इस शोभयात्रा मे बड़ी संख्या में नगर व आसपास क्षेत्र के जैन समाज के लोग व नगर के सभी समाज के वरिष्ठजन शामिल रहे।