गोरा जी महराज देव छठ पर ध्वज यात्रा का हुआ आयोजन वर्ष भर की हुई भविष्य वाणी
तलेन - तलेन के समीप ग्राम चौमा मे लगभग 500 से 600 वर्ष प्राचीन देव स्थान गोरा जी महराज के यहां देव छठ बड़ी ही धूम धाम से मनाई गयी जहाँ देव महाराज गोरा जी के मंदिर की आकर्षक साज सज्जा की गयी वही भगवान का चतुर्भुज रूप मे भव्य श्रंगार किया गया देव छठ के अवसर पर गुरवार को सुबह 11 बजे से पंडा जी कुमे र सिंह रुहेला एवं ग्राम वासियो द्वारा श्री राधा कृष्ण मंदिर से एक विशाल ध्वज यात्रा निकाली गयी जो बैंड डीजे ढ़ोल के साथ धूम धाम से निकाली गयी वही इस यात्रा का ग्राम मे जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत हुआ वही यात्रा का समापन गोरा जी महराज देव स्थान पर आरती के साथ हुआ जिसमे सेकड़ो की संख्या मे आस पास के श्रद्धांलु व ग्राम वासी उपस्थित रहे दिन भर लगा रहे दर्शनों के लिए ताता वही देव स्थान पर ग्राम चौमा तलेन गेहूं खेड़ी मुंडला मिर्जापुर रिठानी गिंदोली सरस खेड़ी पचोर साहित आसापस के सैकडो गाँवों के श्रद्धांलाओ ने दिन भर दर्शन किये वही एक दिवसीय मेला भी लगाया गया एस मौके पर देव स्थान पर एक दिवसीय मेले का आयोजन भी हुआ जिसमे तरह तरह खाने पीने की चीजों की दुकाने व खेल खिलौना की दुकाने भी सजाई गयी वही इस का सभी ने आंनद लिया रात्रि मे हुआ विशाल भंडारा गोरा जी महराज सेवा विकास समिति व आस पास छेत्र के धर्म प्रेमी नागरिकों के सहयोग से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे सेकड़ो लोगो ने प्रसादी ग्रहण की वही रात्रि मे देव स्थान पूरे वर्षा भर की भविष्य वाणी भी सुनाई गयी.