भोपाल | 04-फरवरी-2017 मध्यप्रदेश पुलिस में सहायक उप निरीक्षक कम्प्यूटर, प्रधान आरक्षक कम्प्यूटर, आरक्षक संवर्ग भर्ती वर्ष 2016 के कुल 14 हजार 283 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड द्वारा लिखित परीक्षा तथा शारीरिक प्रवीणता परीक्षा एवं ट्रेड टेस्ट आयोजित किया गया था। उक्त परीक्षा का अंतिम परीक्षा परिणाम पीईबी द्वारा घोषित किया जा चुका है। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों से उनकी इकाईयों में पदस्थापना हेतु प्राथमिकता का विकल्प एमपी ऑनलाइन लिमिटेड के वेब पोर्टल पर ऑनलाइन किया गया था। चयनित उम्मीदवारों की पदस्थापना मध्यप्रदेश पुलिस की विभिन्न इकाईयों में उनकी मैरिट एवं दिए गए प्रिफरेंस के अनुसार उपलब्ध विभिन्न इकाईयों में रिक्त पदों पर की गई है। चयनित उम्मीदवार अपनी पदस्थापना की इकाई पीईबी की वेबसाईट www.peb.mp.gov.in देखकर डाउनलोड कर सकते हैं।