भोपाल | 31-जनवरी-2017 हज-2017 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब हज यात्री 6 फरवरी तक आवेदन जमा कर सकते हैं। पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी थी। हज कमेटी के अध्यक्ष जनाब हाजी इनायत हुसैन कुरैशी ने बताया कि हज-2017 के लिए आवेदकों को अपने वैध पासपोर्ट जिसकी वैधता की तिथि कम से कम 28 फरवरी 2018 हो, को हज आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा।