अशोकनगर | 30-जनवरी-2017 भारत सरकार के माध्यम से संचालित अल्पसंख्यक प्री मैट्रिक, पोस्ट मैस्ट्रिक एवं मेरिट कम मींस छात्रवृति योजनान्तर्गत अल्पसंख्यक विद्यार्थियों द्वारा भारत सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 फरवरी 2017 निर्धारित की गई है। सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा बताया गया कि जिले के सभी शासकीय/अशासकीय मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा आवेदनों को निर्धारित तिथि तक नियमानुसार एंव पात्रता अनुसार अगले चरण में फोरवर्ड किया जाए।
अल्पसंख्यक छात्रवृति आवेदन की अंतिम तिथि 08 फरवरी