रायसेन | 30-जनवरी-2017 नगर उदय अभियान का तीसरा चरण अब 8 फरवरी से शुरू होगा। पूर्व में यह 3 फरवरी को निर्धारित था। तीसरे चरण में सभी नगरीय निकायों में कार्यक्रम किये जायेंगे जिसमें द्वितीय चरण में चिन्हाकित विकास कार्यों और पात्र हितग्राहियों को लाभन्वित किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान इस दिन प्रदेश के किसी एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके उद्बोधन का प्रदेश में होने वाले सभी कार्यक्रमों में सीधा प्रसारण किया जायेगा। आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास श्री विवेक अग्रवाल ने सभी कलेक्टर, नगरीय निकायों के आयुक्त तथा सी.एम.ओ. को भेजे परिपत्र में इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। आठ फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण, मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना के साथ नगरीय विकास की अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा।
नगर उदय अभियान तीसरा चरण अब 8 फरवरी से सभी नगरीय निकायों में होंगे कार्यक्रम