राजगढ़ ( सतीश यादव ) विश्व हिंदू परिषद एवं हिंदुचेतना मंच के तत्वाधान में चुनरी यात्रा की बैठक सोमवार शाम को गायत्री प्रज्ञा भवन में आयोजित की गई।जिसने विगत 13 वर्षो से परंपरागत रूप से निकलती आ रही चुनरी यात्रा इस बार भी हर्षोल्लास और धूमधाम से निकाली जा रही है। जिसमे यात्रा सुबह 10 बजे राजमहल प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के मुख्यमार्गों से होकर निकलेगी और मां जालपा को अर्पित की जायेगी। यात्रा में आने वालो श्रद्धालुओं हेतु राजमहल में फलिहारी की व्यवस्था रहेगी, यात्रा में घोड़ा, बग्गी, डीजे, ढोल, ताशे मुख्य रूप से रहेंगे। बैठक में इन विषयओ पर निर्णय हुआ 01. विगत वर्षो की चुनरी एवं कलश वितरण महिला भक्तो को दिनांक 04/10/2024 शुक्रवार को किया जाएगा। 02. चोक चौराहों पर भव्य रंगोली से सजावट की जाएगी। 03.सर्व समाज के प्रमुखों के साथ राजमहल में पूजन अर्चन। 04.चुनरी यात्रा के लिए पूजन सामग्री घर घर वितरण की जाएगी। बैठक में विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष तेजेंद्र उपाध्याय, हिन्दू चेतना मंच अध्यक्ष ब्रजमोहन सरावत जिलासह प्रचार प्रसार प्रमुख लखन गुर्जर शुशील शर्मा, पार्षद राजेश खरे,दिनेश मौर्य, मयंक जायसवाल लक्ष्मीनारायण तंवर संतोष राणा सागर मेवाड़ विशाल करोसिया पंडित आनन्द शर्मा(अभाविप), जितेंद्र तलवड़िया एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजगढ़ में 6 अक्टूबर को निकलेगी 1111 मीटर लंबी चुनरी यात्रा*।