राजगढ़- राजगढ़ में के के मेमोरियल स्कूल जालपा मंदिर रोड पर रविवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड राजगढ़ की बैठक आयोजित हुई जिसमें जिला अध्यक्ष एवं जिला अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई वही नगर व ग्राम समिति बनाने को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई वही जिस गांव के युवा उपस्थित थे उन्हें ग्राम समिति के पदाधिकारी बनाए गए वहीं राजगढ़ नगर की भी कार्यकारिणी गठित की गई जिसमें नगर के युवाओं को नगर की जवाबदारी सौंपी गई । बैठक में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला अध्यक्ष तेजेंद्र उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष नारायण कुंभकार जिला सह मंत्री मयंक जायसवाल जिला कोषाध्यक्ष बृज किशोर , जिला सह प्रचार प्रसार प्रमुख लखन गुर्जर ,गोरक्षा प्रमुख लक्ष्मी नारायण तंवर प्रखंड संयोजक प्रकाश तंवर सहित प्रखंड के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित थे बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई वहीं राजगढ़ नगर में निकलने वाली भव्य चुनरी यात्रा में बजरंग दल के प्रत्येक कार्यकर्ता को तन मन धन से सहयोग करने एवं चुनरी यात्रा में व्यवस्थाओं को लेकर बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देते हुए प्रत्येक गांव से बड़ी संख्या में चुनरी यात्रा में मां जालपा के भक्त सम्मिलित हो इसको लेकर प्रचार प्रसार करने की विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला अध्यक्ष तेजेंद्र उपाध्याय के द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई .उक्त जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख लखन गुर्जर राजगढ़ ने दी
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला राजगढ़ *आगामी कार्यक्रमों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की राजगढ़ प्रखंड की बैठक संपन्न*