राजगढ़। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के माननीय प्रांताध्यक्ष शलभ जी भदौरिया के निर्देशानुसार शुक्रवार को राजगढ़ जिला इकाई द्वारा कार्यवाक महासचिव सत्यनारायण वैष्णव व जिला अध्यक्ष साथी पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में अपर कलेक्ट्रर शिवप्रसाद मंडरा को मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव क़े लिए आभार पत्र सौंपा । इस दौरान जिला महासचिव सुरेश शर्मा, संभागीय उपाध्यक्ष गजराज सिंह मीना, लक्ष्मी चंद चौधरी, श्याम नारिलोया, अमीन खान, लखन गुर्जर, आरिफ खान आदि साथी मौजूद रहे।