बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता)- खंडवा शहर में निवासरत समाजसेवी डॉक्टर सुंदरलाल जी गुप्ता सेवानिवृत्त चिकित्सक एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणीय जिनकी उम्र लगभग 80 वर्ष की होकर अपने क्लिनिक पर समाज सेवार्थ हेतु चिकित्सा सेवाएं निरंतर जारी रखते हुए समाज हित में अपना योगदान दे रहे हैं । विगत दिनों उनके साथ कुछ विधर्मीयों द्वारा मारपीट की गई जिसके विरोध में आज बड़वानी दशोरा समाज नगर मंडल द्वारा बड़वानी थाना कोतवाली पहुंचकर पुलिस अधीक्षक एवम थाना प्रभारी को दोषियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु ज्ञापन प्रेषित किया गया है । ज्ञापन देने वालों समाज के वरिष्ठ जन व दशोरा मण्डल कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।
डॉक्टर से मारपीट करने वालों को दण्डित किया जाए