राजगढ़ थाना यातायात राजगढ़ द्वारा लगातार स्कूलों में जाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है एवं स्कूल प्रबंधकों को भी स्कूल वाहनों के संबंध में माननीय सुप्रीम कोर्ट व कलेक्टर महोदय द्वारा जारी दिशा निर्देशों तथा मापदंडों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है तथा जारी आदेशों को पालन करने के लिए बताया जा रहा है आज दिनांक को ब्यावरा में स्कूल वाहनों की चेकिंग की गई इस दौरान मानस हायर सेकेंडरी स्कूल का वाहन बिना स्कूल परमिट के तथा ड्राइवर बिना लाइसेंस के स्कूल बस को चलाते पाया गया जिसके विरुद्ध कार्रवाई कर माननीय जेएमएफसी महोदय के कोर्ट में चालान पेश किया गया एवं राजगढ़ में स्कूल वाहन बिना वाहन परमिट के स्कूली बच्चों का परिवहन करते पाया गया जिसका ₹5000 का चालान काटा गया तथा स्वामी विवेकानंद स्कूल के बस चालक द्वारा बिना ड्राइवर वर्दी के पाये जाने पर ₹500 का चालन बनाया गया । *अपील* थाना यातायात राजगढ़ पुलिस सभी स्कूल प्रबंधकों से अनुरोध करता है कि शैक्षणिक वाहनों के संबंध में माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी दिशा निर्देश एवं मापदंड का अनुपालन करते हुए स्कूली छात्र-छात्राओं के परिवहन के रूप में वाहनों का उपयोग करें तथा वाल वाहनों में डैशबोर्ड कैमरा, पैनिक बटन, जीपीएस सिस्टम, स्पीड गवर्नर, स्कूल वाहन परमिट, फिटनेस, ड्राइवर का थानों से चरित्र सत्यापन, वाहन का बीमा,इमरजेंसी गेट,अग्निशमन यंत्र प्राथमिक उपचार किट इत्यादि शैक्षणिक वाहनों में लगा हुआ होना चाहिए ।
लर्निग लायसेंस से स्कूल वाहन चलाने वाले चालक तथा बिना स्कूल परमिट के वाहन चलाने वालो पर पुलिस की कार्यवाही राजगढ़ में बिना परमिट के स्कूल वाहन चलाने वाले के विरुद्ध ₹5000 का चालान काटा गया