बड़वानी -गणेश उत्सव में तीसरे दिन खड़ा मसाला डेकोरेशन ,अनाज की रागोली ,हेयर आर्ट एवम बत्ती बनाओ प्रतियोगिता काआयोजन किया जिसमे बत्ती बनाओ प्रतियोगिता वरिष्ठ महिलाओं के लिए आयोजित की गई। जिसमे समाज की अधिकांश वरिष्ठ महिलाओं ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया। हेयर आर्ट में समाज अनेक युवतियों ने हेयर की नई नई डिजाइनों से केश को सवारा। खड़ा मसाला एवम ड्राय फ्रूट डेकोरेशन में भी समाज की अधिकांश युवती ने एक से एक डेकोरेशन किया।जिसे समाज के वरिष्ठ जन ने भी सराहा । आगे भी इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय लिया।जिससे समाज की प्रतिभाओं को और आगे जाने का मौका मिल सके। कार्यक्रम का संचालन सोनल गुप्ता एवम रजनी गुप्ता द्वारा किया गया। समाज के हर्ष गुप्ता एवम राम गुप्ता ने बताया की चौथे दिवस फूड कार्निवल एवम पुरुस्कार वितरण किया जवेगा। आनंद गुप्ता ने समाज के सभी लोगो से फूड कार्निवल का लुफ्त लेने की अपील की है।
गणेश उत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित