तलेन ( सतीश यादव )5 सितंबर को तलेन के एसबीएस स्कूल में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया | सभी छात्रों ने अपनी कक्षाओं को सजाया और अपने शिक्षकों को गुलदस्ता दिया | सुबह की सभा के बाद शिक्षक दिवस कार्यक्रम शुरू हुआ संस्था संचालक डायरेक्टर सर नंदकिशोर यादव जी, संस्था की प्रिंसिपल दीप्ति सोनी तथा अन्य शिक्षकों का स्वागत छोटे-छोटे बच्चों ने फूल, टीका तथा चरण स्पर्श के साथ किया | समारोह का मंचन छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा किया गया, समारोह की शुरुआत माता सरस्वती और डॉक्टर राधाकृष्णन सर्वपल्ली की पूजन के साथ हुई, इस समारोह में नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य गायन तथा भाषण के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान को प्रदर्शित किया | बच्चों ने इस समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया | प्रिंसिपल दीप्ति सोनी द्वारा शिक्षक दिवस के महत्व को बताया गया तथा सभी शिक्षक गणों और बच्चों को उनकी कड़ी मेहनत तथा समर्पण के लिए धन्यवाद दिया | इस समारोह का समापन स्कूल के हेड बॉय यशराज यादव और हेड गर्ल अनुष्का जाट द्वारा जीवन में विद्यार्थियों के अच्छे व्यवहार को आकार देने और उन्हें प्रेरित करने में शिक्षकों के प्रयासों के लिए धन्यवाद देने के साथ हुआ |