बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता )-सरस्वती विद्या मंदिर बड़वानी में विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं संपन्न हुई ।इन प्रतियोगिताओं के पुरुस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी एवं विद्या भारती मालवा के उपाध्यक्ष भगवान सेप्टा , विभाग समन्वयक महादेव यादव रहे। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्थानों के 200 प्रतिभागि इसमें सम्मिलित हुए जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता दोड़, भाला फेंक,तवाफेक, ऊंची कूद , लम्बी कूद ट्रिपल जंप, हैमर थ्रो आदि प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। ये प्रतियोगिता चार वर्गों शिशु,बाल, किशोर व तरुण वर्ग में हुई।इन प्रतियोगिताओं में पानसेमल, सेंधवा, बड़वानी के भैया बहनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया भैया बहनों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरस्कार वितरण समारोह में राज्यसभा सांसद डॉक्टर समर सिंह सोलंकी एवं विभाग समन्वयक महादेव यादव, भगवान सेप्टा द्वारा भैया बहनों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। समिति अध्यक्ष संगीता लोह, सचिव गुरदीप सिंह सैनी व ओमप्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे।इन प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में विद्यालय परिवार के सभी आचार्य दीदी का अथक प्रयास रहा।