तलेन - [सतीश यादव ]भादो मास के दूसरे सोमवार को भगवान महाकाल की शाही सवारी धूम धाम से निकली यह सवारी महाकाल मित्र मंडल के तत्वावधान में मनकामनेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई जो कि डीजे ढोल ताशे बैंड अखाड़ो कीर्तन मंडली कलात्मक झकियो के साथ शुरू हुई जो कि मण्डलोई पूरा चौधरी पूरा गांधी चौक नरसिंह चोरहा मुख्य मार्ग होते हुए बस स्टैंड संजय कॉलोनी सारंगपुर नाका होते हुए पुनः मनकामनेश्वर महादेव मंदिर पहुँची । वही इस शाही सवारी का नगर में जगह जगह पूजा आरती की गई व शाही सवारी का पुष्प वर्षा जल पान व्यवस्था के साथ कई स्थानों पर स्वागत किया गया वही श्याम परिवार मंडल तलेन द्वारा इकलेरा रोड पर सामूहिक प्रसाद वितरण किया गया । वही सवारी के मनकामनेश्वर मंदिर पहुँचने पर समिति द्वारा भगवान महाकाल की पालकी की महा आरती की गई व प्रसाद वितरण हुआ वही समिति द्वारा पुजारियों का अंग वस्त्र के साथ सम्मान किया गया । वही शाही सवारी में चलित झाकिया व अखाड़ो में हैरतअंगेज करतब काफी आकर्षण के केंद्र रहे । वही शाही सवारी में आसपास गांव सहित नगर के कई धर्म प्रेमी नागरिक गण उपस्थित रहे ।
शाही ठाठ बाट से नगर भ्रमण को निकले महाकाल सरकार