*बड़वानी,( नरेन्द्र गुप्ता)* - पानसेमल के समीपस्थ गांव मेंदराणा में श्री राधाकृष्ण शिव महापुराण कथा के समापन और श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य भंडारा संपन्न हुआ । इस अवसर पर खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र पटेल और क्षेत्रीय विधायक श्याम बरडे ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर, उनकी आरती उतारी और आशीर्वाद लिया। भंडारे में भगवान को 400 भोग अर्पित किए गए, जिसके बाद भक्तों में प्रसादी का वितरण किया गया। इस भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए, जिन्होंने पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। सांसद गजेंद्र पटेल ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा मीडिया से कहा कि , "भगवान श्रीकृष्ण जी के उपदेश हमें सच्चाई, धर्म और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनकी कृपा से पूरे क्षेत्र में सुख, समृद्धि और जनसेवा के संकल्प पूर्ण हों ऐसी प्रार्थना अर्चना की ।" उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से हमें यही सीख मिलती है कि हम हर परिस्थिति में धर्म का पालन करें और न्याय के पक्ष में खड़े रहें। सांसद पटेल ने यह भी कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और एकता की भावना मजबूत होती है। ऐसे आयोजन हमें अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े रहने का अवसर प्रदान करते हैं और भविष्य की पीढ़ियों को भी हमारे महान धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित कराते हैं। कार्यक्रम के अंत में सांसद गजेंद्र पटेल ने श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उन्हें भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे, जिन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के इस भव्य आयोजन में भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसादी ग्रहण की।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मेंदराणा,पानसेमल में भगवान को 400 भोग लगाकर भंडारा संपन्न हुआ* लोकसभा सांसद गजेंद्र पटेल ने मेंदराणा में आयोजित भंडारे में भगवान श्रीकृष्ण की आरती कर लिया आशीर्वाद*