तलेन सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगर तलेन में धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्णजन्मोत्सव समिति यादव समाज के तत्वाधान में एक विशाल शोभा यात्रा, नगर तलेन में निकाली गई। भगवान श्री कृष्ण की यहां शोभायात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर यादव मोहल्ला मंडलोई पुरा से बैंड बाजे , डीजे ढोल के साथ प्रारंभ हुई। जो कि नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गुजरी। शोभा यात्रा में नगर वासियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की जगह-जगह पूजा अर्चना की गई तथा शोभायात्रा नगर जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए यादव धर्मशाला पहुंची जहां पर महाआरती के आरती के पश्चात, महा प्रसादी कर शोभा यात्रा का समापन हुआ। वही नगर के मंदिरों की आकर्षक साज सज्जा की गई रात्रि में नगर के मंदिरों में भजन-कीर्तन आयोजन हुआ। तथा रात्रि में 12:00 बजे माहाआरती के पश्चात् प्रसादी वितरण हुआ।