बड़वानी -भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया जी की निर्देशानुसार प्रदेश सह कोषाध्यक्ष जया शर्मा के नेतृत्व में जिला महामंत्री मुनीरा सालीवाला ने बड़वानी की महिला मोर्चा की बहनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को रक्षासूत्र बांध कर उनके स्वस्थ व लंबी उम्र की कामना करि तथा नक्सल अभियान में अदम्य साहस प्रदर्शित कर "वीरता पदक" प्राप्त करने पर शाल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई दी। जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि इस दौरान पदाधिकारी बहनों में भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी निकीता भामदरे, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष निर्मला मायरिया, जिला उपाध्यक्ष शकुंतला राठौड़, नगर मंडल उपाध्यक्ष श्वेता भावसार, महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी शीतल यादव, जिला कार्यालय मंत्री कविता यादव, नगर मंडल मंत्री श्वेता राव, नगर महामंत्री अर्चना काग आदि उपस्थित रही। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय पुनीत जी ने महिला मोर्चा की बहनो द्वारा राखी बांधने पर प्रशंसा व्यक्त कर बहनों की सुरक्षा के लिए आश्वासन दिया।