तलेन नगर तलेन में सोमवार को भाई बहन के अटूट स्नेहा व प्रेम के प्रतिक का त्यौहार रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर कलाई पर राखी बांधकर भाइयों की दीर्घायु की कामना की। बहन ने भाई को मिठाई खिलाकर व भाइयों ने बहनों को उपहार भेंटकर हंसी-खुशी के साथ रक्षाबंधन की परंपरा का निर्वाहन किया।रक्षाबंधन पर्व के मौके पर भद्राकाल के चलते दोपहर बाद राखी बांधने और उपहार भेंट करने का सिलसिला जारी रहा। इस मौके पर सुदूर रहने वाली बहनों के पास पहुंच कर भाइयों ने राखी बंधवाने की रस्म को पूरा किया।
भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध की लंबी आयु की कामना