तलेन कोलकत्त्ता में हुई महिला चिकित्सक की बलात्कार एव हत्या के विरोध में शनिवार को तलेन के शासकीय व अशासकीय डॉक्टरों ने सुबह 6 से 2 बजे तक क्लीनिक बंद रखकर एक ज्ञापन नायब तहसीलदार प्रियंक श्रीवास्तव को सौपा जिसमे कहाँ गया कि हत्या के आरोपी को कठोर से कठोर सजा दी जावे । जिससे कि चिकित्सक साथी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके। तथा महिला चिकित्सक को श्रद्धांजलि भी अर्पित की । ज्ञापन देने वाले में डॉ ह्रदय नारायण माहेश्वरी, डॉ वीरेंद्र मंडलोई ,डॉ सचिदानंद माहेश्वरी, डॉ जयंत अधिकारी ,डॉ राम बाबू सिलोरिया ,डॉ प्रदीप लववंशी डॉ मुकेश यादव ,डॉ संजय सोनी आदि मौजूद रहे ।