*भोपाल। कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई हिंसा और हत्या के विरोध में देश भर के डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं। भोपाल में एम्स और हमीदिया अस्पताल के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर जा रहे हैं, जिससे मरीजों को परेशानी होगी। यह हड़ताल प्रदेश स्तरीय है और लगभग 3,000 डॉक्टर इसमें भाग ले रहे हैं। वहीं 17 अगस्त को पूरे प्रदेश में 24 घंटे के लिए इलाज बंद रहेगा, इसके लिए IMA (Indian Medical Association) का ऐलान किया है।*