तलेन मंगलवार को पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तलेन द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा नगर में निकाली गई। तिरंगा यात्रा पीएम श्री विद्यालय से बैंड बाजे के साथ प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पहुंचीं। तिरंगा यात्रा में स्कूली छात्र छात्राओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय वंदे मातरम पर नारे लगाते हुए नगर वासियों को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। तिरंगा यात्रा मे पीएम श्री हायर सेकेंडरी विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार पाटीदार समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं, पार्षद श्री कैलाश मोहन यादव,थाना प्रभारी श्री रामवीर सिंह परिहार एवं समस्त स्टाफ एवं नगर परिषद स्टाफ तिरंगा यात्रा में शामिल रहेl