बड़वानी( नरेन्द्र गुप्ता)- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवको द्वारा एकलव्य कावड़ यात्रा निकली गई जो कि अयोध्या धाम से रामकुलेश्वर महादेव मंदिर तक विशाल कावड़ यात्रा निकाली । 11 अगस्त 2024 को प्रातः 9 बजे जिसमे 12 संघ की बाल(सायं) शाखा के लगभग 900 से अधिक बाल स्वयंसेवक उपस्थित रहे,सावन मास में बाल स्वयंसेवकों का उल्लास देखने को मिला कावड़ यात्रा का मार्ग लगभग 4 किलोमीटर था,बड़वानी नगर के राजाधिराज रामकुलेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर बाल स्वयंसेवकों ने राजाधिराज का जल अभिषेक कर पूजन किया। बाल स्वयंसेवको का कहना है की विगत कई वर्षों से इसी तरह बाल स्वयंसेवकों के द्वारा कावड़ यात्रा निकाली जाती है और आगामी वर्षो में भी निकली जाएगी।